CrimeJharkhandRanchi

चोरी, छिनतई की तफ्तीश करने गये पुलिस के एक जवान पर हमला

Share
Share
Khabar365news

चोरी, छिनतई की तफ्तीश करने गये पुलिस के एक जवान पर हमला कर दिया गया। उससे उसका हथियार तक छीनने की कोशिश की गयी। प्रतिरोध करने पर उसके साथ मारधाड़ की गयी। इस मारधाड़ में जवान बेतरह जख्मी हो गया। जल्दबाजी में लहूलुहान जवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के क्लब रोड के पास हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का जवान क्लब ग्राउंड के पास चोरी और छिनतई से जुड़े एक मामले की छानबीन करने गया था। वहां पहले से दो लोगों में किसी बात को लेकर हो-हुज्जत हो रहा था। जवान ने झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक शख्स मिथिलेश तुरी जवान से ही भिड़ गया। उसने जवान पर हमला कर दिया और उसका हथियार छीनने की कोशिश की। जवान ने किसी तरह मिथिलेश तुरी को धक्का दिया और अपने सहयोगियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों को आता देख आरोपी कमलेश तुरी स्पॉट से भाग निकला। वहीं, पुलिस वालों ने जख्मी जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। संदेही गुनहगार मिथिलेश तुरी की दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...