झारखंडब्रेकिंग

खूंटी के पेरवाघाघ में डूबने से रांची के एक किशोर की मौत, 2 की किसी तरह बची जान

Share
Share
Khabar365news

खूंटी : खूंटी  जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पेरवाघाघ में डूबने से रांची के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब  युवक पानी में डूबने लगा उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त पानी में कूदा लेकिन वह भी डूबने लगा, फिर तीसरा दोस्त पानी में कूदा लेकिन वह भी डूबने लगा। यह देख स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने किसी तरह पानी में डूब रहे दो लोगों को बचा लिया लेकिन एक की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार रांची के हरमू स्थित विद्यानगर से तीन बाइक पर सवार 6 युवकों पिकनिक मनाने पेरवाघाघ पहुंचा था। ये सभी सिर्फ घूमने के इरादे से पेरवाघाघ पहुंचे थे। लेकिन उनमें से एक युवक 14 वर्षीय शुभम कुमार प्रजापति नदी में पैर धोने की झूठ बोलकर पानी में नहाने चला गया। बाकी दोस्त पास में ही फुटबॉल खेलने लगे। इसी दौरान पानी में गेंद फेंकी गई और शुभम उसे पकड़ने गया तो डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक दोस्त शिवम गया लेकिन वह खुद भी डूबने लगा, जिसके बाद तीसरा युवक मोनू भी दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गमक्षा से रस्सी बनाकर शिवम और मोनू को बाहर निकाला। तब तक शुभम डूब चुका था। 

स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसे खोजा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। उसे रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 14 वर्षीय शुभम के पिता उपेंद्र प्रजापति रांची अपर बाजार के पास चाट का ठेला लगाते हैं. शुभम विद्या नगर हरमू टीनी टॉस स्कूल में छठी क्लास में पढ़ता था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज रामनवमी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य शोभायात्राओं की तैयारी

Khabar365newsझारखंड के विभिन्न जिलों में रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में सांप्रदायिक विवाद, पुलिस ने 19 को दबोचा

Khabar365newsगढ़वा जिले के रमकांडा क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में बेटियों का बढ़ता हौसला, लाठी-तलवार से आत्मरक्षा का अनोखा प्रदर्शन

Khabar365newsगिरिडीह शहर में इन दिनों एक सकारात्मक और प्रेरणादायक बदलाव देखने को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर, चूल्हा और राशन ले उड़े चोर

Khabar365newsगिरिडीह जिले में चोरों ने एक आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए...