झारखंडब्रेकिंग

सरायकेला में डैम में नहाने गए 4 दोस्त पानी में डूबे, 2 की मौत 

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला : सरायकेला में डैम में डूबने से 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। घटना सरायकेला के कपाली के निकट डोबो डैम की है। यहां शुक्रवार दोपहर का नहाने के दौरान 4 युवक डूब गए थे। इनमें से 2 युवकों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान जमशेदपुर के गोलपहाड़ी निवासी आशीष कुमार सिंह और गोलमुरी निवासी अमरजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कार से डोबो डैम में नहाने गए थे। इसी दौरान चारों डूबने लगे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन आशीष और अमरजीत गहरने पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाल और अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चांडिल पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मालमे की जांच में जुट गयी। 
वहीं घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने काफी हंगामा किया। परिजनों ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वहीं बचे दोनों दोस्त घटना के बाद से फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चारो दोस्त प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं अमरजीत के परिजनों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि अमरजीत नदी में नहाने गया हुआ है। दोस्तों ने फोन पर परिजन को अस्पताल बुलाया, जहां उन्हें अमरजीत की मौत की सूचना मिली। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...