बिहारब्रेकिंग

बिहार में पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, दोनों ने किया था लव मैरिज 

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसी बात का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपी ने साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मृतका के परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही लड़की पर अत्याचार शुरू हो गया था। लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साससाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं और परिजनों के लिखित बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। दहेज प्रताड़ना को भी वजह माना जा रहा है। इस मामले में कुल 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...