झारखंडब्रेकिंग

झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, 15 अप्रैल तक आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार यानि आज के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलो में बारिश की संभावना जताई गई है वही तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस कारण झारखंड के 9 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम,दुमका, गोड्डा, गिरिडीह,सरायकेला खरसावां, जामताड़ा, देवघर शामिल है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री के बढोत्तरी भी दर्ज की गई है। 

अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश और वज्रपात का सिलसिला
मौसम विभाग की माने तो आने वाले 13, 14 और 15 अप्रैल को झारखंड में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि तीनों दिन बारिश और वज्रपात का असर देखने को मिलेगा। बीते कल राज्य में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आज पश्चिमी और मध्य भागों में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि भी देखी गई। चंद्रपुरा बोकारो में सबसे अधिक 56.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज राजधानी रांची के मौसम क अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...