झारखंडब्रेकिंग

अब से तीसरा हथियार होगा अवैध, आम नागरिक रख सकेंगे सिर्फ दो ही लाइसेंसी हथियार

Share
Share
Khabar365news

लाइसेंसी हथियार रखने वालों के लिए जरूरी खबर यह है कि अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ दो ही लाइसेंसी हथियार रख सकता है। अगर किसी के पास तीसरा हथियार है तो उसका लाइसेंस अवैध हो जायेगा। केन्द्र सरकार द्वारा आर्म्स एक्ट 2019 में किये गये संशोधन के आलोक में ऐसा आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया है। आर्म्स एक्ट 1959 के तहत 2016 के पहले तक जारी किये गये तीसरे हथियार के लाइसेंस को अवैध घोषित कर दिया गया है।आर्म्स एक्ट 2019 में संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने 3 जनवरी, 2020 को गजट जारी कर दिया है।

इसी संशोधित आर्म्स एक्ट को अमली जाना पहनाने के लिए झारखंड सरकार ने पहल तेज कर दी है। झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में राज्य के सभी उपायुक्तों की ओर से सभी लाइसेंसी हथियार धारकों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआएन) नंबर लेने का निर्देश जारी किया गया है।

संशोधित आर्म्स एक्ट के तहत क्या निर्देश जारी है

  • देशभर में आम नागरिकों के पास उपलब्ध लाइसेंसी हथियारों का एक डाटा बेस तैयार किया जायेगा। इसके लिए NDAL-ALIS ( National Database Licenses-Arms License System) पोर्टल तैयार किया गया है।
  • संशोधित आर्म्स एक्ट 2019 में किये गये प्रावधान के तहत 2016 से पूर्व जारी तीसरे लाइसेंसी हथियार को थाना या आर्म्स की दुकान में जमा करने के लिए एक साल का समय दिया गया था।
  • तीसरा लाइसेंसी हथियार जमा करने का समय समाप्त होने के 90 दिनों के अंदर तीसरे लाइसेंस को रद्द कर दिया जाना था।
  • इसके तहत लाइसेंस का यूआइएन लेने के लिए 30 जून 2020 तक का समय दिया गया था। इस अवधि के बाद बिना यूआइएन के लाइसेंस को वैध नहीं माना जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...