BusinessJharkhand

ट्रेन से गिरकर रांची के एक युवक की मौत

Share
Share
Khabar365news

मुरी-रांची रेलखंड के मुरी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना लगाम रेल फाटक के पास हुई, जब हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन रात 10:40 बजे मुरी आउटर के पोल संख्या 353/28 के पास पहुंची।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री दरवाजा खोलकर बाहर का नज़ारा देख रहा था। इसी दौरान उसका सिर रेलवे ओवरहेड तार के पोल से टकरा गया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन के मुरी स्टेशन पहुंचने पर अन्य यात्रियों ने इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक यात्री की मृत्यु हो चुकी थी। शव को गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर सत्यप्रकाश कुमार, निवासी धुर्वा (रांची) के रूप में की है। हादसे की खबर उसके परिजनों को दे दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी में ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन, 15 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में बुधवार...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...