BreakingEntertainment

आमिर खान ने बर्थडे पर किया लव-लाइफ का खुलासा, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को परिवार ने दी मंजूरी

Share
Share
Khabar365news

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें आकर्षण का प्रमुख केंद्र है उनका नया रिलेशनशिप। बता दें कि, हाल ही में आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ता होने की बात पर मुहर लगा दी है। बीते 14 मार्च को गौरी स्प्रैट आमिर के 60वें जन्मदिन पर उनके साथ नजर आईं थीं। इसी दौरान खुलासा हुआ कि दोनों पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

25 साल से आमिर को जानती हैं गौरी
मिली जानकारी के अनुसार, गौरी स्प्रैट आमिर की टीम के साथ काम करती हैं। गौरी उन्हें 25 साल से जानती हैं। मीडिया से बात करते हुए गौरी ने बताया कि उन्होंने आमिर की केवल 2 फिल्में देखी हैं – ‘दंगल’ और ‘लगान’। इसके बाद उन्होंने यह भी शेयर किया कि उन्हें अपने पार्टनर में क्या गुण चाहिए थे और क्यों आमिर उन्हें पसंद आए। गौरी ने कहा, “मुझे ऐसा साथी चाहिए था जो दयालु, सज्जन और परवाह करने वाला हो,” जिस पर आमिर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “और इतना सब होने के बाद, तुम्हें मैं मिल गया?”

रिश्ते को रखना चाहते थे निजी
आपको बता दें कि आमिर खान की और किरण राव के तलाक के बाद यह अफवाहें तेज हो गई थीं कि आमिर की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति जरूर है। हालांकि, आमिर ने अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा था और गौरी से मिलवाने के दौरान भी यह कहा कि कोई उनकी तस्वीर न ले। वह अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते थे। इसके बावजूद आमिर के पूरे खान परिवार ने गौरी को खूब पसंद किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...