JharkhandPolticalRanchi

शहीद निर्मल महतो को अबुआ अधिकार मंच ने दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

झारखंडी माटी के लाल एवं पिछरे शोषित वर्ग के जननायक थे वीर शहीद निर्मल महतो: अबुआ अधिकार मंच

रांची : झारखंड आंदोलन के अमर वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर अबुआ अधिकार मंच द्वारा रांची के जेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-युवाओं ने वेदांत कौस्ताव एवं गौतम सिंह के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के इस महानायक के संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।
युवा नेता वेदांत कौस्ताव ने कहाअबुआ अधिकार मंच के अभिषेक झा ने कहा के झारखंड में निर्मल महतो के नाम पर एक विश्वविद्यालय या शोध संस्थान की स्थापना की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों, आंदोलन और संघर्ष से शोधात्मक रूप से जोड़ने का अवसर मिल सके।

अबुआ अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह ने कहा के शहीद निर्मल महतो एक ऐसे नेता थे जिसने व्यक्तिगत जीवन व राजनीति को बलिदानी रास्ते पर मोड़ दिया, ताकि झारखंड की जनता को उसका हक़ एवं अधिकार मिले। उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए मिसाल है।

अबुआ अधिकार मंच के राँची विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा
“निर्मल महतो केवल एक नाम नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और बलिदान के प्रतीक हैं। उन्होंने झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वे न केवल एक राजनीतिक योद्धा थे, बल्कि सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी और हाशिए के समाज के अधिकारों के लिए सतत लड़ने वाले एक सच्चे जननेता भी थे। उनका जीवन आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए समर्पित रहा। आज की पीढ़ी को उनके सिद्धांतों और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक न्याय और समता की दिशा में संगठित होकर कार्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम में मौजूद सभी अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि निर्मल महतो के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के दौरान छात्र-युवाओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा कि आज झारखंड को फिर से उस वैचारिक दिशा की आवश्यकता है, जिसकी नींव निर्मल महतो और उनके जैसे आंदोलनकारी नेताओं ने रखी थी।

कार्यक्रम के अंत में जय जय झारखण्ड, कैसे लिया झारखण्ड, लड़ के लिया झारखण्ड, ‘झारखंड जिंदाबाद’ और ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ के नारों के साथ उपस्थित जनसमूह ने उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से: गौतम सिंह, वेदांत कौस्तव, अभिषेक शुक्ला, बिपिन कुमार यादव,विशाल कुमार यादव, दिवाकर प्रजापति,अर्जुन, कारण सिंह, ऋषभ मिश्रा,साह अफसर, अपूर्वा शुक्ला,दिवेश भारती,अंजना लिंडा,प्रतीक्षा कुमारी,अनुज कुमार, अमन, अमित,राजा, गौतम कुमार,प्रतीक, के अलावा कई अन्य सदस्य मजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...