झारखंडब्रेकिंग

BJP के बाद अब हेमंत देंगे AJSU को झटका, कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल

Share
Share
Khabar365news

रांची : बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी शुक्रवार को साहिबगंज के भोगनाडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। बीजेपी को झटका देने के बाद अब हेमंत सोरेन आजसू पार्टी को बड़ा झटका देने वाले है। आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य और लोहरदगा के पूर्व विधायक दिवंगत कमला किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत शनिवार को जेएमएम की सदस्यता लेने वाली है।सुदेश महतो के लिए नीरू शांति भगत का आजसू की जगह जेएमएम में जाना बड़ा झटका माना जा रहा है।नीरू शांति भगत शनिवार को सुबह 11 बजे जेएमएम के कैंप स्थित कार्यालय में पार्टी की सदस्तता ग्रहण करेंगी।

नीरू शांति भगत ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2024 के विधानसभा चुनाव में नीरू शांति भगत आजसू के टिकट पर लोहरदगा से चुनाव मैदान में उतरी थी। लेकिन उस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रामेश्वर उरांव के हाथों उन्हे शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आजसू के इस्तीफा देने के करीब चार महीने बाद नीरू शांति भगत जेएमएम में शामिल हो रही है।जेएमएम 2029 में होने वाले चुनाव से पहले अपने संगठन विस्तार पर बहुत तेजी से काम कर रही है। नीरू शांति भगत के जेएमएम में शामिल होने को इसी रूप में देखा जा रहा है। जेएमएम रांची के खेलगांव में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाह रही है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...