Ranchiझारखंडब्रेकिंग

लापुंग में पुलिस पर हमले के बाद थाना प्रभारी घायल, DIG ने अस्पताल पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी

Share
Share
Khabar365news

रांची : लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्रामसभा के दौरान पुलिस पर हुए हमले में घायल थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव का हालचाल लेने पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राज हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर थाना प्रभारी व अन्य घायल जवान के समुचित इलाज का अनुरोध किया। इस दौरान कोतवाली डीएसपी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापुंग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रामसभा के दौरान जमीन विवाद को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि एक अन्य सिपाही भी घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

बेड़ो डीएसपी अशोक राम ने बताया कि जमीन विवाद के दौरान कुछ बाहरी लोगों के ग्रामसभा में मौजूद होने की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच अचानक हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लापुंग क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रूरल एसपी सहित कई थाना प्रभारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि ग्रामीणों को बाहर से आए लोगों ने भड़काया है।

गौरतलब है कि इसी सप्ताह रांची के बेड़ो थाना पर भी हमला हुआ था। जांच में सामने आया था कि इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए लोगों की भूमिका थी। आशंका जताई जा रही है कि बेड़ो की घटना में शामिल तत्व ही लापुंग की घटना में भी सक्रिय थे। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPolticalRanchiSocial

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने की राजद की सदस्यता ग्रहण

Khabar365newsरांची : रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र...

JharkhandRanchi

मानसून सत्र पूरी तरह हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Khabar365newsParliament Monsoon Session 2025 :-संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून...

JharkhandRanchi

संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

Khabar365newsरांची। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले आज सरकार ने सर्वदलीय...

JharkhandRanchi

बोलोरो पिकअप घर में घुसा, पालतू कुत्ते की हुई मौत,

Khabar365newsनही थे घर में कोई, वरना घट सकता था बड़ी घटना, मामला...