JharkhandRanchi

अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल का सांसद डाक्टर महुआ माजी ने की उदघाटन

Share
Share
Khabar365news

रांची। राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी के सांसद मद से दस मार्च 2024 में जमीयतुल कुरैश पंचायत द्वारा संचालित अल कुरेश तालीमी मिशन स्कूल की ऊपरी छत और छत की मजबूती के लिए पिलर सहित जीर्णोद्धार और रंग रोगन कराया गया, जिसका उद्घाटन राज्य सभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने 17 मई 2025 को रांची विधानसभा क्षेत्र के कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला स्थित तालीमी मिशन स्कूल का शिलापट्ट के समक्ष नारियल फोड़कर व फीता काटकर विधिवत उद्घाटन की। इस मौके पर डॉक्टर महुआ माजी ने स्कूल के छात्रा छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं मोहल्ले के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही मुझे स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जमीयतुल कुरेश पंचायत के महासचिव एवं पत्रकार परवेज कुरैशी द्वारा तो मैंने उनके आवेदन पर तुरंत निर्णय लिया क्योंकि शिक्षा और स्कूल की बात थी तो मैं इस पर पहल किया और जो भी हमसे हो सका मैंने उसे पूरा किया और भी जो ज़रूरतें होगी मुझे जैसा बताया गया है मैं आगे भी इस पर काम करूंगी। बशर्ते स्कूल में बच्चे पढ़े और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। इस मौके पर जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गौस कुरैशी पप्पू ने कहा कि हम लोगों से जो प्रयास हो रहा है, हम लोग कर रहे हैं, आपसे अनुरोध है, कि आप हमारा सहयोग करें। वही महासचिव परवेज कुरैशी ने कहा कि मेरे आवेदन पर तुरंत निर्णय लेकर काम कराने के लिए तहे दिल से मैं आभार व्यक्त करता हूं और स्कूल में डेस्क बेंच की आवश्यकता है बच्चे आ रहे हैं लेकिन बेंच की कमी होने के कारण दाखिला नहीं हो पा रहा है तो आपसे अनुरोध है कि डेस्क बेंच की व्यवस्था कराने में सहयोग करें । वहीं झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि जमीयतुल कुरैश पंचायत द्वारा संचालित इस स्कूल में जो भी कमियां थी उसे पूरा कराने में राजसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने पूरी कोशिश की , उम्मीद करते हैं आगे भी मदद करेंगी। हम लोगों से जो हो सकेगा हम लोग भी हर स्तर से पूरा समाज आपके लिए कल भी खड़े थे आगे भी खड़े रहेंगे । इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका नगमा निगार, शाईदा परवीन ,मुस्कान ,तनु परवीन, अनम निशा एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं मोहल्ले से हाजी अजीम कुरेशी, गुलाम जावेद, समाजसेवी इम्तियाज मुन्ना, आमीर कुरैशी,यासीन कुरैशी, फिरोज कुरैशी ,फरहाद कुरैशी, आशिक कुरैशी, इरफान कुरैशी ,फेकू कुरैशी, यूनुस कुरैशी , हुसैन कुरैशी, जाबीर कुरैशी, मोइनुद्दीन कुरेशी , तजमुल कुरैशी, कमरान कुरैशी, समाजसेवी सद्दाम कुरैशी, अफजल कुरैशी, राजा खान, आजाद कुरैशी,अरशद कुरैशी, बशीर कुरैशी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज के तीनपहाड़ बाजार में तड़के आग

Khabar365newsसाहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में आज सुबह करीब...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम : गुवा में रोजगार की मांग पर उग्र आंदोलन, 

Khabar365newsझारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में रोजगार की मांग...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी, वेंटिलेटर काटकर 5 किलो चांदी चोरी

Khabar365news​जामताड़ा शहर के सबसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके सुभाष...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...