LATEHAR

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रति निधि मंडल का जिला शिक्षा अधीक्षक से वार्ता

Share
Share
Khabar365news

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल आज जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग के बुलावे पर वार्ता की. वार्ता के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय ने कहा कि कुछ गलतफहमियो के कारण कुछ पत्र निर्गत हुए हैं जिन्हें वापस लिया जाता है।
संघ के विभिन्न मांगों यथा,विभिन्न ग्रेडो -2,3,4,पर प्रोन्नति देना, सेवा निवृत्त शिक्षकों का पावना ससमय देना, निलंबित शिक्षको का निलंबन यथा शीघ्र उठाना, शिक्षकों का सेवा पुस्तिका में वार्षिक वेतन वृद्धि एवं सेवा सत्यापन कैम्प लगा कर करना,12 शिक्षको का सेवा सम्पूष्टि यथा शीघ्र करना आदि विभिन्न मुद्दों पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। इस संबंध में डीएसई हजारीबाग ने कहा कि निश्चित रूप से विचार कर निर्णय लिया जाएगा। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि संघ अपनी गरिमा को बरकरार रखते हुए हमेशा शिक्षा-शिक्षक हितमें काम करता रहा है । शिक्षकों के प्रति जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय के सकारात्मक रूख के कारण सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक -15/07/2023 दिन -शनिवार को होने वाला एक दिवसीय धरना प्रदर्शन तत्काल स्थगित किया जाता है।
जिले की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में संघ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहेगा।
शिष्टमण्डल में श्री राजेंद्र कुमार सिन्हा, संजय चंद्र,राजेश्वर कुमार, प्रकाश अग्रवाल, विनय सिंह, श्रीकांत सिन्हा, राजू रविदास, मोहन राम, रामदूलार राम विनोद रंजन, सच्चिदानंदनन्द सिन्हा,रंजीत वर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रवीण कुमार अजप्टा अध्यक्ष।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandLATEHAR

मनरेगा में हुए बड़े भ्रष्टाचार पर सौरभ श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता 16 जनवरी को लातेहार में।

Khabar365newsसामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव आगामी 16 जनवरी को ज़िला...

BreakingJharkhandLATEHARझारखंडब्रेकिंगलातेहार

टायर फटने से चालक की मौत, रेलवे फाटक बंद रहने से देर से पहुंची एंबुलेंस

Khabar365newsलातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा...

LATEHAR

दहेज मुक्त झारखंड की लातेहार जिला अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का

Khabar365newsलातेहार। सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाली अन्यायपूर्ण घटनाओं के...