झारखंडब्रेकिंग

धनबाद के अमर कुमार ने 10वीं परीक्षा में पाया दूसरा स्थान, 491 अंक के साथ टॉपर्स की सूची में शामिल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में धनबाद के अमर कुमार ने 491 अंक (98.20%) प्राप्त कर राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। 491 अंक प्राप्त करने वाले चार छात्र-छात्राओं में अमर भी शामिल हैं, जिन्होंने पूरे राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। PROP V हाई स्कूल, तिलैया रंगटांड़ के छात्र अमर एक किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अमर के परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। सीमित संसाधनों में रहकर अमर ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह निश्चित ही कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। इनके पिता का नाम ख्याति महतो है। 

अमर की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि धनबाद और उनके स्कूल का नाम भी रोशन किया है। राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अमर को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस शानदार उपलब्धि से यह साबित होता है कि झारखंड के ग्रामीण और किसान परिवारों से आने वाले विद्यार्थी भी आज के समय में शैक्षणिक ऊंचाइयों को छू रहे हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...