Jharkhand

अमर शहीद नायक संदीप पाल स्मारक लोकार्पण 27 मई को होगा।

Share
Share
Khabar365news

किशोरी राणा ने हज़ारीबाग के बेटे की स्मारक बनाने की , की पहल।

बीते 27 मई 2022 को लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में हुए सड़क दुर्घटना में 7 जवानों की जान चली गई थी। इसमें हजारीबाग खेल गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार पाल ने भी मातृभूमि की रक्षा करते हुए देश के नाम अमर बलिदान कर गए थे।
जिसके बाद से ही संदीप कुमार पाल के नाम स्मारक बनाने की मांग हजारीबाग के जनता द्वारा की जा रही थी, परंतु सरकार एवं प्रशासन के ढीले रवैए से जनता के बीच काफी रोष था। नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने
हजारीबाग के बेटे की स्मारक बनाने की पहल करते हुए आह्वान किया कि हजारीबाग के बेटे स्मृति में हमेशा हमेशा के लिए बसाया जाए, ताकि इस देश के युवा अमर शहीद संदीप पाल प्रेरणा लेकर देश सेवा को समर्पित हो जाएं, जिसके लिए कुणाल नर्सिंग होम के निकट स्थित इमली कोठी चौक में अमर शहीद संदीप पाल शहीद स्मारक बनाकर उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि समर्पित करने का काम किया गया। आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण मुख्य अतिथि आजाद हिन्द फ़ौज़ के रिक्रूटमेंट अफसर लेफ्टिनेंट श्री रंगास्वामी माधवन पिल्लई के शुभ हाथों से 27 मई संध्या 4 बजे होगा। संदीप कुमार पाल के पिता जय नंदन कुमार पाल ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि मेरे बहादुर बेटे ने भारत मां की गोद को ही हमेशा से अपना घर माना, और जीवन के अंतिम समय में भी उसी गोद में समा गया। युगों युगों तक याद रखा जाने वाले उसके कृत्य ने हमारे परिवार वालों का सर हमेशा गर्व से ऊंचा रखा है, उक्त बातें नव झारखंड फाउंडेशन कार्यकारी जिला सुखदेव यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशवास यादव ने बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना परिसर में होली त्यौहार को...

HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत बासल थाना परिसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...