BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच मोकामा सीट से जदयू प्रत्याशी बाहुबली नेता अनंत सिंह को आधी रात में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में की है। बता दें कि चुनाव आयोग ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस टीम उन पर निगरानी रख रही थी और अब उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन पटना ले जाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और यह एक गंभीर मामला है। यह पाया गया कि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले में उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उचित जांच की जाएगी।” 

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई थी। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक, 75 वर्षीय दुलारचंद यादव, उसी गांव के निवासी थे जहां यह झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद अनंत सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। और बीती रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...