BreakingCrimeJharkhandSocialब्रेकिंग

जल की उत्पन्न समस्या से नाराज़ ग्रामीणों ने बालू तस्करों को नदी से खदेड़ा।

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

बोकारो से विश्वकर्मा भारती

कथारा जलसहिया ने नदी से अवैध बालू लोड कर रहे दर्जनों ट्रैक्टरों की चाबीयां को भी किया जब्त।

पेटरवार के दामोदर नदी से पानी सप्लाई कर रहे इंटकवेल में पानी का स्रोत बंद होने से आसनापानी के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एक जुटता दिखाते हुए उन्होंने
दामोदर नदी में अवैध बालू उठाव कर रहे सैकड़ो ट्रैक्टरों को खदेड दिया जिस दौरान दर्जनों ट्रैक्टरों का चाबी कथारा पंचायत के जलसहिया सहित ग्रामीणों ने जप्त कर लिया। ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर कथारा ओपी थाना के पुलिस बल मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी ट्रैक्टर भाग खड़े हुए इस संबंध में कथारा पंचायत के जल सहिया गुलिस्तां कमल ने बताया कि कई महीनो से लगातार हो रहे अवैध बालू उठाव के कारण आसना पानी में बना इंटकवेल में पानी का स्रोत आना बंद हो गया जिसे विभिन्न पंचायतों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने अवैध बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टरों को खदेड दिया जिस दौरान दर्जनों ट्रैक्टरों का चाबी जप्त किया गया है सुचना मिलने पर पेटरवार थाना की पुलिस बल उक्त स्थल पहुंच कार्रवाई का दिया आश्वासन
मौके पर कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

बालू तस्करों के खिलाफ ग्रामीणों की कार्रवाई से जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी उठा सवाल – जिस तरह से असनापानी में ग्रामीणों ने एक जूटता दिखाते हुए बालू तस्करों को खदेड़ा वह घटना अब बोकारो जिला प्रशासन की खनन विभाग द्वारा बालू तस्करों के खिलाफ किया जा रही कारवाई पर भी सवाल उठना स्वाभाविक हो गया है सवाल उठता है कि यदि जब खनन पदाधिकारी या क्षेत्र के अंचलाधिकारी जब बालू तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हैं तो एक या दो वाहनों को यदा कदा ही पकड़ में आते हैं और अक्सर भागने सफल बताया जाता है। लेकिन आज ग्रामीणों ने जिस तरह से दर्जनों से भी ज्यादा अवैध बालू की ढुलाई में संलिप्त ट्रेक्टर की चाभी छिना गया वह साफ़ बंया कर रही है की बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू की तस्करी हो रही है और कारवाई के नाम महज खानापूर्ति ही साबित हो रही है बड़ा दिलचस्प होगा देखना कि उक्त मामले में बोकारो जिला प्रशासन क्या कुछ करती है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में मजदूर की मौत के बाद परिवार को राहत, 5.50 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी पर बनी सहमति

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता, अंतिम संस्कार के...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर निशि पांडेय ने किया शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में दुर्गा...

ActiveBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति...