झारखंडब्रेकिंग

आइसक्रीम लोडेड कंटेनर में गैस रिसाव से लगी आग, दूसरा वाहन भी चपेट में

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित औरा में एक तेज रफ्तार आइसक्रीम लोडेड कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और उसमें गैस का रिसाव होने लगा। इसके कारण आइसक्रीम लोडेड कंटेनर में आग लग गई, जो तेजी से फैलने लगी। इस हादसे के कारण पहले से खड़ा एक ब्रेकडाउन कंटेनर भी इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बगोदर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत अग्निशामक वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आइसक्रीम लोडेड कंटेनर पूरी तरह जल चुका था और दूसरा कंटेनर भी प्रभावित हुआ।

घटना रात करीब 2 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, NH 19 के पास एक ब्रेकडाउन कंटेनर पहले से खड़ा था। इसी दौरान बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा आइसक्रीम लोडेड कंटेनर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे की वजह से गैस लीक हो गई, जिसके बाद यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि, दोनों कंटेनरों के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं।

सूचना के अनुसार, ब्रेकडाउन कंटेनर में शराब की खाली बोतलें लदी हुई थीं। आग की चपेट में आने के कारण दोनों कंटेनर पूरी तरह जल गए। फिलहाल पुलिस दोनों कंटेनरों से सामान निकालने का प्रयास कर रही है, लेकिन गैस के रिसाव के कारण यह कार्य कठिनाई से किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...