Uncategorized

जब तक ज़िन्दा हूँ,इंसानियत धर्म निभाता रहूँगा-सोहराब खान

Share
Share
Khabar365news

धनबाद-रेलवे स्टेशन का दक्षिण छोर,अंडर-पास सब-वे के समीप लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात लावारिश युवक का शव पड़ा मिला!

स्थानिय लोगों ने बैंक मोड़ थाना को इसकी सूचना दी और बैंक मोड़ थाना के अफ़सर राजीव रंजन मिश्रा द्वारा मौके पर पहुँच कर स्थानिय लोगों से पूछताछ करने के बाद लावारिश अज्ञात मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए पुराना बाज़ार चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान से सम्पर्क किया गया!

बैंक मोड़ थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर कागज़ी कारवाई पूरी होने एवं शव के धर्मिक शिनाख्त के बाद,बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के आग्रह पर पुराना बाज़ार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व-अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान एवं उनके सहयोगी मित्रों नौजवान कमिटी,पुराना बाज़ार के हाज़ी इमरान अली,अफ़रोज़ खान के द्वारा मृतक को पूरे सम्मान एवं हिन्दू धार्मिक रीति रिवाज के साथ मटकुरिया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया!

बताते चले की कोयलांचल में सोहराब खान लावारिश लाशों के उसके धार्मिक पहचान के साथ पूरी रीति-रिवाज़ से अंतिम संस्कार करने लिए और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं,सोहराब खान अपने सहयोगियों के साथ अब तक
करीब 188 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके है!

पूछने पर सोहराब खान कहते है “जिसका कोई नही,उसका तो बस खुदा है यारों” और वही खुदा,ईश्वर के द्वारा हमें ऐसे नेक कामों के लिए चुन लिया जाता है और मैं बस एक कोशिश करता हूँ,अपने हिस्से की इंसानियत अदा करने की!

सोहराब ने कहा इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही जब तक ज़िन्दा हूँ इंसानियत धर्म निभाता रहूँगा!

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...