BiharCrime

लापता हुए स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र आशीष कुमार को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया 

Share
Share
Khabar365news

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। कुमारबाग ओपी क्षेत्र के रानीपुर रमपुरवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी नगनारायण साह के पुत्र आशीष कुमार (14) का अपराधियों ने अपहरण किया। अब सूचना मिली है कि पुत्र की हत्या कर दी गई है।

गुरुवार की रात 10 बजे के करीब कुमार बाग स्टील प्लांट के पीछे अवस्थित एक पोखर से अगवा छात्र का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार छात्रों में दो आशीष के सहपाठी हैं, जबकि दो कुमारबाग हाई स्कूल के ही पूर्ववर्ती छात्र हैं। छात्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि बीते 11 अक्टूबर को आशीष पढ़ाई करने अपने विद्यालय कुमारबाग हाई स्कूल गया था। छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटने पर उसकी खोज शुरू की गई। उसका बैग और साइकिल स्कूल में ही थी। शाम करीब सात बजे आशीष के पिता के मोबाइल पर फोन आया।फोन करने वाले ने 20 लाख रंगदारी की मांग की। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। एसपी डी अमरकेश स्वयं घटना की जांच करने के लिए पहुंचे। छात्रों से पूछताछ की। हालांकि, पुलिस अभी हत्या के कारण का पर्दाफाश नहीं कर रही है।गिरफ्तार छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशीष के सहपाठी दो छात्र उसे बुलाकर ले गए थे। कुमार बाग स्टील प्लांट के पीछे पहले से दो-तीन अपराधी मौजूद थे। उन्होंने झाड़ी में बांधकर छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी।हत्या से पूर्व आशीष की आंख निकाल ली थी। आशीष के दोनों हाथ बांधकर पिटाई की थी। पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को पोखर में फेंक दिया और झाड़ी से ढक कर फरार हो गए थे। उसके बाद आशीष के पिता को फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी।गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने मोबाइल और सिम को भी बरामद कर लिया है। सिम मनुआपुल ओपी क्षेत्र के शेख धुरवा के ताहिर हुसैन के नाम से निर्गत है। ताहिर ने वह सिम तीन माह पूर्व गिरफ्तार एक अपराधी छात्र को दिया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बांका में 3 साल की मासूम की अपहरण, स्कूल के पास से मिला शव

Khabar365newsबिहार स्थित बांका जिला के जिलेबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन साल की...