BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली, डीसी ने बढ़ाया हौसला

Share
Share
Khabar365news

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को झंडा मैदान से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक होते हुए कालीबाड़ी चौक तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज में बेटियों को प्रोत्साहित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव सहित जिले के कई वरीय अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएँ, बालिकाएं और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के हाथों में तख्तियाँ और मोमबत्तियाँ थीं, जिन पर लिखा था  “बच्चों-बच्चियों का नेतृत्व, बदलाव की शुरुआत।” रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाकर समाज में बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसरों के महत्व को रेखांकित किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...