Jharkhand

लोहरदगा : सामाजिक समरसता के नायक थे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,सुरेश चंद्र पांडे प्रधानाचार्य

Share
Share
Khabar365news

Buro report,Amar Goswami

लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा में सरस्वती वंदना के पश्चात भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुंडो निवासी विजय उराव के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने कहा समाजिक समरसता के नायक थे भीमराव अंबेडकर। राजनीतिक , दार्शनिक , संपादक समाज सुधारक आदि विशेषताएं भीमराव अंबेडकर मे थी । वह भारत के प्रथम विधि एवं कानून मंत्री थे। संविधान निर्माता के रूप में भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है। विश्व के तमाम संविधान को सम्मिश्रित करते हुए भारत के संविधान का निर्माण किया गया। सभी जाति एवं धर्म के लिए समानता की भावना भारत के संविधान में निहित है । भारत के संविधान धर्मनिरपेक्ष संविधान है इनके जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए । श्री पांडे ने कहा इनका जीवन संघर्ष में रहा तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक चेतना को जागृत किया । ये अंत में बौद्ध धर्म को स्वीकार किए तथा सत्य एवं अहिंसा को जीवन का आदर्श बनाए।

गणेश प्रसाद साहू ने कहा अंबेडकर जी सामाजिक कार्यकर्ता एवं एक महापुरुष थे । समाज, राष्ट्र एवं विश्व के कल्याण के निमित्त यह सतत चिंतनशील रहते थे । डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा ढाई वर्ष में भारत के संविधान का निर्माण किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...