रांची।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लियागया। भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के. लक्ष्मण पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
Leave a comment