BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बने बांग्ला अकादमी और एके राय को मिले सम्मान,

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक अरुप चटर्जी ने कटौती प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने राज्य में बांग्ला भाषा की उपेक्षा, विकास कार्यों में फंड के उपयोग और झारखंड आंदोलन के नेताओं को सम्मान देने से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार के समय से ही वहां बांग्ला अकादमी काम कर रही थी, लेकिन झारखंड राज्य बनने के इतने वर्षों बाद भी यहां बांग्ला अकादमी का गठन नहीं किया गया है। उनके अनुसार राज्य की बड़ी आबादी बांग्ला भाषा का उपयोग करती है, इसलिए सरकार को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि जमशेदपुर, संथाल परगना और छोटा नागपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग बांग्ला भाषा बोलते हैं। कई इलाकों में कुर्मी और संथाली समाज के लोग भी बांग्ला का प्रयोग करते हैं। इसके बावजूद स्कूलों में बांग्ला भाषा की किताबों की कमी और बांग्ला शिक्षकों की बहाली नहीं होने से छात्रों को परेशानी हो रही है।
सदन में उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एके राय का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने मांग की कि उनके सम्मान में राज्य में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए और किसी संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा जाए।

इसके अलावा उन्होंने योजना एवं विकास विभाग से जुड़े अनटाइड फंड के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नए नियमों के कारण सरकारी कार्यालयों, थानों और ब्लॉक परिसरों की बाउंड्री जैसे कार्यों में इस राशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिससे कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने राज्य में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण पर भी चिंता जताई और सुझाव दिया कि सरकार एडवोकेट जनरल के माध्यम से अदालतों के साथ समन्वय बनाकर सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CA इंटर में जमशेदपुर के हर्षित केडिया बने टॉपर

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 94 हजार लंबित प्रमाण पत्रों का एक सप्ताह में निष्पादन करने का निर्देश

Khabar365newsउपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा के मुख्य कैंपस में 24 अक्टूबर से होगी यूजी सेमेस्टर-7 की परीक्षा तैयारी पूरी

Khabar365newsसिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से यूजी सेमेस्टर-7 सत्र 2022-26 की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...