Uncategorized

बैंक मैनेजर ने दैनिक जागरण अखबार पर ठोका मानहानि का केस

Share
Share
Khabar365news

अदालत ने नोटिस जारी कर किया जवाब तलब

रांची। रांची की सब जज-1 की अदालत ने दैनिक जागरण प्रकाशन लिमिटेड को एक मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। यह मामला वादी प्रकाश चंद्र, जो कि वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक, चंदवा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं; के द्वारा दायर किया गया है। वादी का आरोप है कि दैनिक जागरण ने उनके संबंध में अर्धसत्य और भ्रामक बातें लिखी थी, जिससे उनकी तथा उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा है।

वहीं वादी की ओर से अधिवक्ता श्री विवेक कुमार राय ने अदालत को बताया कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए प्रकाशित यह समाचार पूर्णतः भ्रामक है और इससे उनके मुवक्किल की सामाजिक छवि धूमिल हुई है।

बताते चलें कि मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मानहानि याचिका को स्वीकार कर लिया और प्रतिवादी दैनिक जागरण प्रकाशन लिमिटेड को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अब अगली सुनवाई की तिथि पर समाचार पत्र समूह को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर उठे सवाल:

इस प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और खबरों के सत्यापन को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कानूनी हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण मामला माना जा रहा है, जिसका असर आगे मीडिया रिपोर्टिंग के तौर-तरीकों पर भी पड़ सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...