Jharkhand

बैंकमोड सेंटर पॉइंट बचा अग्निकांड का शिकार होने से क्लिक कर पूरी खबर

Share
Share
Khabar365news

धनबाद। शहर की ह्रदय स्थली बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल में आज संध्या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिल्डिंग के तीसरे तल्ले में अचानक आग लग गई।

आग लगने की खबर पाकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। वहीं बैंक के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया।

घटनास्थल पर पहुंचे बैंक मोड़ इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक मोड़ ब्रांच के तीसरे तल्ले में रखे कचरे के ढेर पर किसी ने लापरवाही पूर्ण जलती सिगरेट या माचिस की तीली फेंक दी थी। जिस कारण उसमें आग लग गई। बैंक कर्मचारियों की तत्परता से शीघ्र आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने विगत दिनों भीषण अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र के साथ-साथ आम जनता को भी जागरूक होना होगा। लोगों की जरा सी लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

अग्निशमन पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि जैसे ही हमें सूचना मिली वैसे ही दो अग्निशमन वाहन लेकर पुलिस की सहायता से बैंक मोड़ सेंटर पॉइट पहुंच गए।

विभाग के कर्मचारियों ने तीसरे तल्ले पर जाकर मुआयना किया और बताया कि आग पूरी तरह से बुझ गई है और किसी प्रकार का अब कोई खतरा नहीं है। उन्होंने भी लोगों से सावधान रहने की और लापरवाह नहीं बनने की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...