झारखंडब्रेकिंग

बीसीसीएल कर्मचारी ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस और CISF ने समय रहते रोका

Share
Share
Khabar365news

बीसीसीएल के मूनीडीह कोल वाशरी में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर पहले से मौजूद मूनीडीह पुलिस और सीआईएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और हिरासत में लेकर स्थानीय थाना ले गए।

राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्हें उनके पदनाम के अनुसार कार्य नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन मनमानी रवैया अपना रहा है और उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र सिंह 1998 से मूनीडीह कोल वाशरी के स्टोर विभाग में कार्यरत हैं और इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।

बीसीसीएल प्रबंधन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कोल कर्मी काफी मानसिक तनाव मे रहते हैं। उनसे पदनाम के अनुरूप ही काम लिया जाता है। वो हमेशा अन्य कर्मियों से गाली गलौज करते हैं। हम लोग पूरे मामले को लेकर कोयला भवन मुख्यालय में अधिकारियों को सूचना दे दिए हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 23 मई तक आंधी–बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Khabar365newsझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती...