Uncategorized

*भदानीनगर पुलिस ने किराने शकी दुकान से अवैध शराब किया गया जप्त, दुकानदार को भेजा गया जेल*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान में जुटी है। इसी तहत् आज पुलिस ने अवैध शराब विक्री की गुप्त सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल के नेतृत्व सशस्त्र बल ने बुधवार को भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चैनगड्डा नीचे टोला में रोमी किराने दुकान में छापामरी की। जिसमें अवैध रूप से बिक रही अंग्रेजी शराब के 375 एमएल की 16 बोतल व 180 एमएल का 6 बोतल पुलिस ने जब्त किया। साथ ही पुलिस ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चैनगड्डा नीचे टोला में देवानंद टोप्पो पिता स्व. बलराम टोप्पो अपनी रोमी किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री किया करता था। सूचना के बाद भदानीनगर पुलिस ने दुकान में छापेमारी की। जहां से अंग्रेजी शराब की कुल 22 बोतल बरामद की। जिसे जब्त कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने दुकानदार देवानंद टोप्पो को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम की धारा 272/273 आईपीसी तथा 47 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध करोबार नहीं होने दिया जायेगा। छापेमारी अभियान में भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल सहित एएसआई संतोष सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...