BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार एसटीएफ की गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

बिहार एसटीएफ ने नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना एसटीएफ और गिरिडीह जिले की बेंगाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की। दोनों आरोपियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दबोचा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी दरोगी यादव का पुत्र पंकज यादव और कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव निवासी सुदामा सिंह का पुत्र पवन सिंह शामिल हैं। बताया गया कि दोनों के बेंगाबाद थाना इलाके में छिपे होने की सूचना बिहार के पटना एसटीएफ को मिली थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम गिरिडीह पहुंची और मामले की जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार को दी गई। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बिहार पुलिस को सहयोग करने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया।इसके बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ की टीम दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है, जो एक नक्सली घटना से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना क्षेत्रों के अलावा झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और कोडरमा जिले के सतगांवा थाना में भी नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर चरकापत्थर थाना क्षेत्र में जेल से जमानत पर बाहर आए नक्सली लखन यादव को गोली मारने का भी आरोप है। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस से बचने के लिए दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत अंतर्गत मंझलाटोल गांव में छिपकर रह रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पटना एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में बेंगाबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से फिर होगा शुरू

Khabar365newsहोली की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार, 9 मार्च से झारखंड विधानसभा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नौकरी का झांसा देकर नोवामुंडी की चार आदिवासी बच्चियों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी  के चार आदिवासी बच्चियों के कथित अपहरण और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिल्ली में सम्मान समारोह

Khabar365newsसिल्ली स्टेडियम परिसर स्थित किसान भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह-सम्मान समारोह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

Khabar365newsमार्च की शुरुआत के साथ ही झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने...