BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

निकाय चुनाव से पहले पलामू में बड़ी कार्रवाई: 9 जिला बदर, हथियार सत्यापन तेज

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिला में निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। चुनाव से 72 घंटे पहले प्रशासन ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नौ लोगों को जिला बदर कर दिया है। सभी को नोटिस जारी कर आगामी रामनवमी तक जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। पलामू पुलिस द्वारा तैयार प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जिला बदर किए गए लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के आसिफ अहमद उर्फ राजा खान, अशफाक खान, हसनैन अंसारी और फरहान कुरैशी उर्फ भोलू, मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के चंदन कुमार चंद्रवंशी और नितेश कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा, पांकी थाना क्षेत्र के दीपक कुमार भुइयां और कुश कुमार यादव तथा सतबरवा थाना क्षेत्र के गुलशन कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

इधर, निकाय चुनाव के मद्देनजर हथियारों का सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है। जांच के दौरान 69 लाइसेंसधारियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की जानकारी सामने आई है। जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं, उनके हथियार थाने में जमा कराए जा रहे हैं। जिले में करीब 1200 हथियार लाइसेंसधारी हैं। कुछ लोगों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हथियार रखने की अनुमति जारी रखने का अनुरोध भी किया है, जिस पर प्रशासन विचार कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsआरपीएफ राची के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्कतापूर्वक अपनी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड विस में आयुष चिकित्सा संकट पर हंगामा, मंत्री बोले- जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Khabar365newsरांची : झारखंड विधानसभा के सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर आयुष चिकित्सा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शाम 5 बजे थमेगा नगर निकाय चुनाव प्रचार, घर-घर संपर्क जारी

Khabar365newsराज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार आज शनिवार शाम 5 बजे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में JMM नेता राकेश महतो की हत्या, अधजला शव मिला; सड़क जाम

Khabar365newsगिरिडीह// पूर्व गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (JMM) के...