Breakingछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, 11 जवान शहीद

Share
Share
Khabar365news

दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद हो गए हैं, इसमें 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Dantewada IED Blast: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 11 जवानों की मौत हो गई है।डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद हो गए। नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि डीआरजी यानी डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड, ये छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पेशल जवान हैं जो केवल नक्सलियों से लड़ने के लिये भर्ती किए गये हैं। इसमें सरेंडर नक्सली और बस्तर के ही वातावरण में पले बढ़े लोग शामिल होते हैं। नक्सलियों के ख़िलाफ़ सबसे बड़ी सफलता अब तक इन्हीं जवानों को मिली है। ऐसे में ये बड़ा नुकसान है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है और उन्हें हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandPatnaझारखंडब्रेकिंग

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली,

Khabar365newsपटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में गर्मी का असर तेज, अगले 4 दिनों में तापमान 3°C बढ़ने की संभावना

Khabar365newsअप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी का एहसास तेजी से होने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पंचायतों को पहली बार छप्पर फाड़ पैसा, 15वें वित्त आयोग के तहत मिले 2254 करोड़

Khabar365newsझारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए वित्तीय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में दो युवकों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर मारी गोली

Khabar365newsजमशेदपुर के छायानगर में मंगलवार रात 9.30 बजे हुई खूनी रंजिश ने...