BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त

Share
Share
Khabar365news

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा, रांची द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों में गांजा होने की बात स्वीकार की। ट्रेन के रवाना होने पर सभी संदिग्धों को उनके सामान सहित नामकुम रेलवे स्टेशन पर उतारकर विधिसम्मत जांच की गई। जांच के दौरान आयुष सिंह (22 वर्ष), प्रिंस कुमार (21 वर्ष) एवं अंकित पाठक (19 वर्ष), निवासी जिला बक्सर (बिहार) के कब्जे से कुल 61 पैकेट गांजा (61 किलोग्राम) तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ,

रांची श्री प्रताप सिंह नेगी के निर्देशन में डीडी किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद गांजा एवं अन्य सामग्री को जब्त कर तीनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु लिखित प्राथमिकी के साथ जीआरपी रांची को सुपुर्द कर दिया गया। इस सफल कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, इंस्पेक्टर लालबहादुर, एएसआई योगेंद्र कुमार, एएसआई अनिल कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार, स्टाफ ए.जे. अंसारी, आर.के. सिंह, हेमंत तथा छोटे कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

रथ यात्रा के अवसर पर किला मंदिर में बांके बिहारी-राधा रानी के विशेष श्रृंगार के दर्शन

Khabar365newsशहर के शिवाजी रोड स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी-राधा रानी किला मंदिर में...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में रातभर चला पुलिस का सघन अभियान: होटल, लॉज, रेलवे-बस स्टैंड पर जांच, 2 माह में 750 वारंट किए निष्पादित

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...