BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आम आदमी बनकर सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री,

Share
Share
Khabar365news

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था का जमीनी हाल जानने के लिए बिना वीवीआईपी काफिले के आम नागरिक की तरह सड़कों पर निकले। मुख्यमंत्री अपने कांके रोड स्थित आवास से बिना किसी विशेष तामझाम के शहर का निरीक्षण करने निकले और विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, आम लोगों की आवाजाही और सड़क पर मौजूद समस्याओं को देखते हुए कांटाटोली चौक पहुंचे। यहां उन्होंने यातायात की अव्यवस्थित स्थिति को करीब से देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर स्वयं स्थिति का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने, जाम की समस्या कम करने और आम लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने को कहा।

मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। अधिकारियों ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल सक्रियता दिखाई। बिना कारकेड और पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री के शहर भ्रमण ने प्रशासन को चौकन्ना कर दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले भी कई बार बिना पूर्व सूचना के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेते रहे हैं। उनका मानना है कि सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं का सही आकलन केवल फाइलों से नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर ही किया जा सकता है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री एक बार फिर राजधानी की सड़कों पर उतरे और यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को करीब से समझने का प्रयास किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पत्नी के निधन के बाद पति ने भी तोड़ा दम,

Khabar365newsरांची। एक परिवार में पति-पत्नी के निधन से गम का माहौल है।...