Jharkhand

सावन महीने में हजारीबाग से सुलतानगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कार्यकर्ताओं एवं कांवरियों के संग किया स्वागत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग समेत रांची, बरकाकाना एवं कोडरमा के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है : शेफाली गुप्ता

सावन महीने में हजारीबाग से सुलतानगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने आधी रात्रि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं कांवरियों के संग ट्रेन का स्वागत किया। कांवरियों को हर हर महादेव एवं बोल बम का जोरदार नारा लगाकर स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना किया तथा यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दिया। हजारीबाग की जनता ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, हजारीबाग की जनता ने इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, रांची डीआरएम तथा भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता का आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सावन महीने में हजारीबाग से सुलतानगंज जाने वाली स्पेशल ट्रेन मिलने की खुशी जाहिर कर कहा कि हजारीबाग समेत रांची, बरकाकाना एवं कोडरमा के लोगों के लिए स्थानीय रूप तथा जुड़े क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। बाबा के दर्शन करने में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन अब काफी सुगम होगा। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। मौके पर विशेष रूप से भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, रीतलाल यादव, कुंवर मनोज सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, किशोरी राणा, सुरेश कुमार, दामोदर प्रसाद, मनमीत अकेला, रानी शुक्ला, सत्यभामा, महेश प्रसाद, कृष्णा मेहता, जितेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, विशाल वाल्मीकि एवं मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

प्रगतिशील पाकुड़ बनाम जाली एटीएम लॉटरी का अंधा खेल

Khabar365newsहिरणपुर में खुलेआम फल-फूल रहा अवैध सिंडिकेट, प्रशासन की चुप्पी पर उठे...

BreakingJharkhandब्रेकिंग

2. बड़ा बाज़ार में धमाका, पहले से रखा था विस्फोटक; 3 की मौत

Khabar365newsबड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

Big breaking: हजारीबाग में बम ब्लास्ट, तीन लोगों की हुई मौत

Khabar365newsहजारीबाग में बम ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हुई है. घटना...

golaJharkhandRamgarh

झारखंड सेवा समिति के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

Khabar365newsगोला।प्रखंड क्षेत्र के सोसो खुर्द टोल प्लाजा के निकट बुधवार को कड़ाके...