Home Jharkhand  विधानसभा के मुख्य द्वार पर सत्र के अंतिम दिन भी भाजपा विधायकों ने की नारेबाजी 
JharkhandPoliticalRanchi

 विधानसभा के मुख्य द्वार पर सत्र के अंतिम दिन भी भाजपा विधायकों ने की नारेबाजी 

Share
Share

रांची | झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा विधायकों ने शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधानसभा मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि रोजगार का झांसा देकर हेमंत सरकार बनी लेकिन तीन वर्षों में झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं मिला. कहा कि पहले से जिसे रोजगार मिला था उसे भी इस सरकार ने छीनने का काम किया. पोषण सखी का मामला सबके सामने है. इसी तरह से गलत नियोजन नीति बनाकर इस सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है. विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है. जब यह मामला उठाया जाता है तो मुख्यमंत्री का बयान आता है कि कहां नहीं होती है ऐसी घटनाएं. मुख्यमंत्री का यह बयान उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू :लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान रेहला में हिंसक झड़प,

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धुर्वा में झाड़ी से मिला 31 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की...

ActiveBokaroJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

छठ पर्व को लेकर धुर्वा डैम पर NDRF अलर्ट, जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा...