Home Breaking BMW कार सांसद धीरज साहू और हेमंत क्या है कनेक्शन
BreakingCrimeJharkhandPoliticalRanchi

BMW कार सांसद धीरज साहू और हेमंत क्या है कनेक्शन

Share
Share

रांची| प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के घर से ईडी को जो BMW कार मिली थी. वो धीरज साहू से जुड़ी हुई थी. सूत्रों की माने तो अब ईडी जल्द इस मामले में धीरज साहू को पूछताछ के लिए बुला सकती है. हेमंत सोरेन के आवास से बरामद कार धीरज साहू के मानेसर स्थित एक फर्म पर रजिस्टर्ड है. जो धीरज साहू सांसद की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं. 

बता दें, ईडी ने 29 जनवरी को हुई कार्रवाई में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36.34 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू एसयूवी और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे. साथ ही केस से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद की गई थी. जांच अधिकारी करीब 13 घंटे तक उनके आवास पर रुकी थी.  केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, BMW कार कोलकाता की कंपनी BHAGWANDAS HOLDINGS PVT LTD के नाम से रजिस्टर्ड है. इसका पता ANANT RAJ ESTATE MANAGMENT, VILL KADARPUR दिया गया. योगेश अग्रवाल और अनिशा अग्रवाल BHAGWANDAS HOLDINGS PVT LTD के निदेशक है.  सूत्रों के मुताबिक, योगेश अग्रवाल और अनिशा अग्रवाल कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल के करीबी हैं. बरियातू सेना जमीन अवैध खरीद-बिक्री मामले में ईडी की गिरफ्त में अमित अग्रवाल है. 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में कलाकृति हाट की शुरुआत, लोककला और हस्तशिल्प को मिलेगा मंच

रांची: झारखंड की लोककला, पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बारिश से रांची के कुम्हारों की परेशानी बढ़ी, त्योहारों की तैयारी प्रभावित

रांची: लगातार हो रही बारिश ने राजधानी रांची के कुम्हारों की मुश्किलें...

ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...