झारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया खिताब के फाइनल में पहुंची, झारखंड का कर रही प्रतिनिधित्व

Share
Share
Khabar365news

बोकारो : मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। बोकारो जिले की एक बेटी इस बात को सच साबित कर रही है। ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु चौधरी अब मिस ग्रैंड इंडिया 2025 बनने के करीब पहुंच चुकी हैं। वह राजस्थान के जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 

प्रियांशु बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत जारंगडीह स्थित सावित्री कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता नरेश प्रसाद चौधरी पेशे से एक ऑटो चालक हैं। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, प्रियांशु ने अपने मेहनत और लगन से फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 

प्रियांशु के पिता ने बताया कि प्रतियोगिता 4 जुलाई से जयपुर में शुरू हुई है और 13 जुलाई को फाइनल मुकाबला होगा। उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी इस बार मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब जीतकर न केवल परिवार बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन करेगी। प्रियांशु 3 बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन दीपांशु दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई कर चुकी हैं और अब रांची में योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही हैं। सबसे छोटी बहन ज्ञानशु बारहवीं साइंस की छात्रा हैं। प्रियांशु का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले उन्होंने 2024 में मिस इंडिया झारखंड का खिताब जीता था और 2025 में मिस यूनिवर्स झारखंड के टॉप 5 में जगह बनाई थी। इसके अलावा वह मिस स्पॉटलेस फेस ऑफ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट आइकॉन ऑफ इंडिया की रनर-अप भी रह चुकी हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...