झारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

50 दिनों के बाद सऊदी अरब से रांची पहुंचा धनंजय महतो का शव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी धनंजय महतो का शव 50 दिनों बाद रविवार को विमान से रांची पहुंचा। बता दें कि धनंजय महतो करीब एक वर्ष पूर्व रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वे वहां एलएंडटी कंपनी की ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे। काम के बाद ताबुक शर्मा रोड स्थित तमामी कैंप परिसर के डेरा की बालकनी में मोबाइल पर बात करते समय उन्हें चक्कर आ गया और वे नीचे गिर पड़े। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। धनंजय अपने पीछे पत्नी गीतांजलि देवी और दो पुत्र संजय कुमार व सुनील कुमार को छोड़ गए हैं।

उनका शव लेने के लिए प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली रांची एयरपोर्ट पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग, गिरिडीह एवं बोकारो जिले के बड़ी संख्या में श्रमिक देश-विदेश में कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में अनहोनी की घटनाओं के बाद शव लाने की प्रक्रिया और मुआवजा प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

उन्होंने कहा कि राज्य और विदेशों में कार्य करने वाले अधिकांश प्रवासी श्रमिक जोखिम भरे कार्यों में लगे होते हैं। यदि सरकार यह नियम सख्ती से लागू करे कि श्रमिक की मृत्यु पर संबंधित कंपनी को निश्चित मुआवजा देना अनिवार्य होगा, तो इससे गरीब मजदूरों के परिवारों को कुछ राहत मिल सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...