
नई दिल्ली के इंटक कार्यालय में एआईसीसी सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी से औपचारिक मुलाकात कर मजदूरों की समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मौके पर एआईसीसी सदस्य सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दिनांक 22 और 23 फरवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय इंटक का अधिवेशन आयोजित किया गया है,उक्त अधिवेशन में डेलीगेट सेशन वर्किंग कमिटी मीटिंग होगा और इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा, आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड से सभी डेलीगेटों का लिस्ट पहले ही भेजा जा चुका है आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में आयोजित इंटक के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में आखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ-साथ कांग्रेस व इंटक के वरिष्ठ नेतागण उक्त अधिवेशन में अपना विचार रखते हुए सभा को संबोधित करेंगे।
मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए.के झा, रामप्रीत यादव,शकील अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Leave a comment