JharkhandRanchi

BREAKING: JSCC ने जारी किया याचिकाकर्ताओं के प्रमाण पत्रों की जांच सूची

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा- 2016 से संबंधित वैसे अभ्यर्थीगण जो झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची में दायर याचिका सोनी कुमारी बनाम राज्य सरकार में मूल याचिकाकर्ता के रूप में सूचीबद्ध है, उनके प्रमाण पत्रों की जांच आयोग कार्यालय कालीनगर, चायबागान नामकुम, रांची में दिनांक 30.01.2023 व दिनांक 31.01.2023 को निर्धारित की गई है।

इस नोटिस में कहा गया कि अभ्यर्थियों अपने नाम और प्रमाण पत्रों की जांच अच्छी तरह से कर ले ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो।

बता दें कि सोनी कुमारी बनाम राज्य सरकार का मामला झारखंड राज्य के अधिसूचित या गैर अधिसूचित जिलों के जिला स्तर के पदों पर नियुक्ति से संबंधित था। जिसमें संबंधित जिले के स्थानीय निवासियों को एवं राज्यस्तरीय वर्ग 3 एवं वर्ग 4 के पदों पर नियुक्तियों में झारखंड के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने सबंधी अधिसूचना को सोनी कुमारी एवं अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

ऐसे नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यार्थी:

अभ्यार्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जा कर इस सूचना का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...