BreakingJharkhand

Breaking News: सुशीला कार्की को नेपाल की कमान, राष्ट्रपति ने दिलाई अंतरिम सरकार की प्रमुख की शपथ

Share
Share
Khabar365news

नेपाल में Gen Z आंदोलन की वजह से राजनीतिक संकट गहराया हुआ था और इस विरोध के माहौल में सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार की प्रमुख बनाया गया. केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद आंदोलनकारी चाहते थे कि कोई ऐसा नेता नेतृत्व करे जो निष्पक्ष हो और साफ छवि वाला हो.

लगभग सभी राजनीतिक दल, सेना, आंदोलनकारी गुटों और राष्ट्रपति की सहमति के बाद सुशीला कार्की का नाम फ़ाइनल हुआ था. शुक्रवार शाम को संसद को भंग कर दिया गया था. सुशीला कार्की सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी थीं और उनकी पहचान भ्रष्टाचार विरोधी रुख और वंचितों के लिए अलग सोच रखने वाले न्यायाधीश के रूप में रही थी.

बता दें कि सुशीला सरकार की तरफ से 4 मार्च को देश में आम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया गया है. पहली कैबिनेट बैठक का एजेंडा चुनाव की घोषणा है. मतलब 6 महीने में आम चुनाव कराने की घोषणा होगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...