BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची से लापता भाई-बहन: झारखंड, बिहार और यूपी में पुलिस की छापेमारी

Share
Share
Khabar365news

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मौसीबाड़ी स्थित मल्लार टोली से लापता भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) की तलाश के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोनों बच्चे दो जनवरी से लापता हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार जनवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी में चार डीएसपी और छह इंस्पेक्टरों को शामिल करते हुए कुल आठ टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें झारखंड के साथ-साथ बिहार के छपरा, पटना और मनेर तथा उत्तर प्रदेश के बनारस और आसपास के जिलों में बच्चों की तलाश कर रही हैं। 

लापता बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि वे बेहतर भविष्य और बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से दो वर्ष पहले रांची आए थे। शुरुआत में सब्जी बेचकर जीवनयापन किया, बाद में भैंस खरीदकर दूध का व्यवसाय शुरू किया। करीब छह महीने पहले पत्नी नीतू और बच्चों को भी रांची ले आए थे। सुनील कुमार के अनुसार, दो जनवरी को वह दूध बांटकर दोपहर करीब 2.15 बजे घर लौटे थे। इस दौरान बेटे अंश ने बिस्कुट खरीदने के लिए 10 रुपये मांगे। करीब 2.30 बजे अंश, अपनी छोटी बहन अंशिका को साथ लेकर मोहल्ले की दुकान पर गया। एक दुकान से दूसरी दुकान भेजे जाने के बाद दोनों बच्चों ने लॉलीपॉप खरीदा, लेकिन शाम तीन बजे तक घर वापस नहीं लौटे।

बच्चों के नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहल्ले, खटाल और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब 5.30 बजे सुनील कुमार सेक्टर-3 पुलिस टीओपी और इसके बाद धुर्वा थाना पहुंचे। आवेदन लिए जाने के बावजूद उसी दिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। रातभर करीब 50 रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने शालीमार बाजार, हटिया रेलवे स्टेशन, धुर्वा बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में बच्चों की खोजबीन की। अगले दिन तीन जनवरी की सुबह धुर्वा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सुनील कुमार का कहना है कि यदि पुलिस पहले ही दिन सक्रिय होती, तो शायद आज उनके बच्चे सुरक्षित घर लौट आए होते। फिलहाल पुलिस की कई टीमें झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में अभियान चला रही हैं। इधर, घर के पास उसी स्थान पर जहां कभी अंश और अंशिका खेलते थे, माता-पिता सुनील कुमार और पत्नी नीतू बच्चों की राह देखते हुए बेसब्री से उनकी वापसी की आस लगाए बैठे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

Breakingjamshedpurझारखंडब्रेकिंग

शिल्पी नेहा तिर्की ने की घोषणा, झारखंड के हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज

Khabar365newsझारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को दुसरी पाली में कृषि...