BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बजट 2026: हेल्थ सेक्टर को 8 हजार करोड़, कैंसर रोकथाम के लिए 200 करोड़ का प्रावधान

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 7 हजार 990 करोड़ 30 लाख रुपये का प्रावधान किया है। बजट में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया है। कैंसर की रोकथाम के लिए 200 करोड़ रुपये अलग से कर्णांकित किए गए हैं। सरकार के अनुसार, पिछले दस वर्षों में राज्य में कैंसर के मामलों में तेजी आई है, खासकर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए सभी पांच सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में PET-CT स्कैन मशीन लगाने की घोषणा की गई है।
राज्य के सभी 24 जिला सदर अस्पतालों में मैमोग्राफी मशीन स्थापित की जाएगी, ताकि ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान हो सके। साथ ही, सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथलैब की स्थापना की योजना है।

मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा विस्तार प्रस्तावित है। अगले वर्ष रिम्स सहित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 220 MBBS सीटें बढ़ाई जाएंगी। आगामी चार वर्षों में MBBS सीटों को 1,030 से बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य है। PG सीटों को वर्तमान 225 से अगले वर्ष 325 और चार वर्षों में 750 तक ले जाने की योजना है।
इसके अलावा राज्य में 750 ‘अबुआ दवाखाना’ खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराई जा सके।
PPP मोड में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार की भी योजना है। पहले चरण में धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और खूँटी के सदर अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। दूसरे चरण में लातेहार, साहेबगंज और सरायकेला-खरसावां को शामिल किया जाएगा। सरकार ने मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना और अस्पताल कायाकल्प योजना के माध्यम से अस्पतालों की स्थिति में निरंतर सुधार का भरोसा भी जताया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...