JharkhandPALAMU

बारातियों से भरी बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, 4 की मौत दर्जन भर घायल

Share
Share
Khabar365news

पलामू : पलामू में एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनवा गांव से जा रही बारात की बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि करीब दर्जन भर बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार नावा चुनवा गांव से बारात सतबरवा थाना क्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी मोड़ के पास बारातियों से भरी बस की टक्कर एक पिकअप से हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियों में चीख-पुकार मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाकी 2 की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों की पहचान नावा चुनका गांव के विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और एक अन्य विकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

17 साल से ANO नहीं, छह माह से NCC यूनिट निलंबित

Khabar365newsपीपीके कॉलेज की 7/3 कंपनी पर बंद होने का खतरा, रक्षा राज्य...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...