CrimeRanchiझारखंड

सेवानिवृत सिविल सर्जन के घर से बदमाश सोने की चेन और अंगूठी छीनकर भागे

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर एम टाइप स्थित पान दुकान चौक के पास घर में घुसे दो बदमाशों ने बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज सिंह (84) से उनकी सोने की अंगूठी व चेन की छिनतई की और फरार हो गये। लूटपाट के शिकार हुए डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह जमशेदपुर में सिविल सर्जन, चाईबासा व सरायकेला में एसीएमओ रह चुके हैं। वहीं जाने-माने दंत चिकित्सक गौरवराज सिंह के पिता भी है। 

सेवानिवृत सिविल सर्जन के घर में प्रवेश करने वाले युवकों की तस्वीर पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दूसरी ओर इस घटना की लिखित शिकायत पीड़ित परिवार के द्वारा आदियपुर थाने में की गयी है, जिसमें बताया गया है कि दोनों युवकों ने बेल बजाकर गेट खुलवाया और निमंत्रण देने के बहाने घर में घुस गये। घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनसे कहा कि कार्ड उसे दे दें, वह घर के मालिक को दे देगी, लेकिन वे लोग नहीं माने और अंदर जाकर डॉ सिंह की चेन व अंगूठी छीन कर निकल भागे। इस क्रम में डॉ सिंह जमीन पर गिर भी गये, घटना के समय डॉ गौरवराज अपनी क्लिनिक में थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर में लूटपाट करने वाले युवकों ने अच्छे कपडे पहने थे और बैग भी टांग रखा था, तकि किसी को शक नहीं हो। इधर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...