BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कैबिनेट की बैठक आज, सोहराय में दो दिन छुट्टी देने पर हो सकता है फैसला, पेसा नियमावली को भी मिल सकती है मंजूरी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आज जनजातीय समुदाय को एक और बड़ी सौगात दे सकती है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश को मंजूरी देने पर निर्णय संभावित है। इससे पहले राज्य सरकार ने सरहुल और करम जैसे प्रमुख जनजातीय त्योहारों पर भी दो-दिवसीय अवकाश घोषित किया था। आज की बैठक में सोहराय अवकाश प्रस्ताव के साथ-साथ पेसा एक्ट से जुड़ी नियमावली भी कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। 

सोहराय अवकाश पर सरकार का फोकस
सोहराय पर्व झारखंड के आदिवासी समाज का एक प्रमुख त्योहार है। समुदाय की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार दो दिन का अवकाश देने पर सहमति बना सकती है। यदि कैबिनेट मंजूरी देती है, तो यह राज्य में जनजातीय त्योहारों के सम्मान को बढ़ावा देने वाला एक और महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा। सोहराय के साथ-साथ बैठक का दूसरा अहम एजेंडा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 पेसा एक्ट से जुड़ी नियमावली है। इसे झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत लागू करने के लिए कैबिनेट की स्वीकृति ली जा सकती है। सरकार के अनुसार, पेसा नियमावली लागू होने के बाद अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को अधिक अधिकार और सहभागिता मिल सकेगी, जिससे आदिवासी स्वशासन को और मजबूत आधार मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...