BreakingJharkhand

CBI की तीन सीएसपी सेंटरों पर Raid

Share
Share
Khabar365news

Sahibganj | अवैध खनन की जांच कर रही CBI की टीम एक बार फिर Sahibganj पहुंची है। साहिबगंज के बरहेट में सीबीआई ने तीन जगहों पर Raid की है। यह छापेमारी सीएसपी सेंटर पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार इन सीएसपी सेंटरों पर भारी ट्रांजेक्शन हुआ है। बता दें कि साहिबगंज में हुए 1250 करोड़ रुपये के अवैध खनन की जांच में ईडी और सीबीआई की टीम निरंतर प्रयासरत है। इसी सिलसिले में आज सीबीआई की टीम फिर साहिबगंज पहुंची है।

बरहेट में इन ठिकानों पर चल रही छापेमारी 
बरहेट, पेटखस्सा और बरहेट हाट पाड़ा में छापेमारी जारी है। सीएसपी संचालक बबीता देवी और बरहेट गर्ल्स स्कूल रोड स्थित उनके पति दीपक ठाकुर के घर पर टीम छापामारी कर रही है। इसके अलावा, पेटखस्सा गांव में मनोज दास के घर दो स्कॉर्पियो में सवार लगभग आधा दर्जन सीबीआई कर्मी पहुंचे हुए हैं।

अधिकारी कुछ भी बोलने से कर रहे इनकार 
अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं और कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पदाधिकारी नहीं बता रहे हैं कि वह किस विभाग से हैं और क्यों छापामारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बरहेट बाजार के भारतीय स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर मुक्ति लकड़ा से भी बैंक पहुंचकर मामले को लेकर कई जानकारी ले रहे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पटना के तीन मंजिला मकान में आग लगने से  बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

Khabar365newsपटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया में शुक्रवार देर शाम एक तीन...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

जमुई में जंगली हाथियों का आतंक, कहीं घर तोड़े तो कहीं फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत

Khabar365newsबिहार स्थित जमुई के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटांड़ गांव में जंगली...