Jharkhand

लोहरदगा : प्राकृतिक पर्व करमा परब धूम धाम से मनाए और आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाएं, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो रिपोर्ट,अमर गोस्वामी

लोहरदगा : बरवा टोली स्थित विधायक कार्यालय में लोहरदगा विधायक सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा मांदर एवं नगाड़े वाद्ययंत्र का वितरण किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अपनी सभ्यता संस्कृति और पूर्वजों द्वारा मिली परंपरा को बचाए रखने कि जरूरत है।सामाजिक संस्कृति धार्मिक संस्कृति को बरकरार रखने के लिए लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में मांदर एवं नगाड़े का वितरण किया जा रहा है जिससे लोग कर्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें, मेरा प्रयास है कि जिले के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो, आधारभूत संरचना के साथ साथ सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक परम्परा का विकास हो तभी एक सभ्य समाज की कल्पना की जा सकती है।

विधायक कार्यालय बरवाटोली में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने करमा परब से पूर्व किया मांदर एवं नगाड़ा के वितरण

इसलिए हमने अपने विधानसभा क्षेत्र में 300 पारंपरिक वाद्य यंत्र का वितरण किया, इसके साथ-साथ अखड़ा निर्माण, धनकुडिया निर्माण धूम कुड़िया निर्माण , पड़हा भवन निर्माण, सांस्कृतिक कला केंद्र का निर्माण किया जा रहा है ताकि संस्कृति को बचाया जा सके, इसके साथ-साथ  प्रत्येक अखड़ा में सोलर लाइट का निर्माण जल्दी किया जाएगा।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,  रोहित उरांव,डोमना उरांव, राजू उरांव, विशाल डुंग डुंग, रविन्द्र खेरवार, तनवीर गौहर,सत्यदेव भगत, ठाकुर प्रसाद,रविंदर सिंह खेरवार,रफीक अंसारी,सुशील उरांव, अमृता भगत, सुशीला देवी, सीमा भगत, सरिता देवी, संगीता उरांव, जैनुल अंसारी, सूरज मुंडा, विष्णु उराओं, असलम अंसारी, मुनीम अंसारी, संतोषी उरांव,लुईस कुजूर,बिहारी उरांव,हरिदास उरांव,प्रकाश उरांव,कुलदीप खलखो, प्रबल उरांव, संदीप उरांव आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

हेमंत अहीर को मिला कुड़मालि में गोल्ड मेडल

Khabar365newsरात में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी, दिन में पढ़ाई कर हासिल किया...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

युवाओं के सेवा भाव से ही राष्ट्र का निर्माण संभव डॉ कुमार मनोज

Khabar365newsपीटीपीएस कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती, कर्मियों को बंधक बनाकर लूट

Khabar365newsजमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े डकैती...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू के कोतो पंचायत में बारिश के बीच भी दिखा करम पर्व का भारी उत्साह, मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...