जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

चतरा के कारोबारी सुबोध सिंह की जमशेदपुर में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल सन इंटरनेशनल के एक कमरे से चतरा के कारोबारी सह ठेकेदार सुबोध सिंह का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी मच गयी है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन जमशेदपुर पहुंचे है। वहीं, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान और उनके साथ एक और पूर्व विधायक के भी शहर पहुंचने की सूचना हैं। 

वहीं, घटना के बाद मृतक व्यवसायी के शव को टीएमएच में रखे जाने की सूचना मिली है। दूसरी ओर सुबोध सिंह की मौत की सूचना के बाद चतरा में शोक की लहर है। सुबोध चतरा शहर के बाइपास रोड स्थित नगवां मोहल्ला के रहने वाले थे। वे मूल रूप से हंटरगंज प्रखंड के ढौलिया के निवासी ये।

इधर, घटना के संबंध में होटल के एक कर्मचारी के मुताबिक रात में व्यापारी सुबोध सिंह, उनका एक मित्र और उनका ड्राइवर भी मौजूद था। सुबह उनके मित्र ने बताया कि वे तकरीबन 9 बजे उठे और टॉयलेट से लौटे और उन्हें उठाने का प्रयास किया, तो वे उठ नहीं पाये। तक जाकर होटल के कर्मचारियों को बुलाया गया। उसके बाद होटल के कर्मचारियों ने व्हीलचेयर पर बैठकर उन्हें टीएमएच अस्पताल भेज दिया। 

मौत की सूचना पर जमशेदपुर पहुंचे मृतक सुबोध सिंह के परिजनों ने जमशेदपुर की पुलिस को इसके पीछे गहरी साजिश की बात बतायी है। परिजनों ने बताया कि मृतक के साथ उनके कारोबार में सहयोगी और चालक भी यहां आया था। किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है यह जांच का विषय है, बताया कि यहां आने से पहले संवेदक का रांची में किसी से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...