जमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

दोस्तों के साथ गया था नहाने, 7वीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर के हिल टॉप स्कूल के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद नादिर नदीम खान की नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। घटना बुधवार दोपहर की बतायी जा रही है। मृतक 13 वर्षीय छात्र टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर निवासी नदीम खान का इकलौता पुत्र था। छात्र के मौत से स्कूल प्रबंधन, परिवार और आसपास के लोगों में शोक व्याप्त है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के तालबा में 13 वर्षीय किशोर मोहम्मद नादिर नदीम खान अपने दोस्तों संग नहाने पहुंचा था। नहाने के क्रम में नादिर का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नादिर को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तबतक वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद स्थानीय लोग और परिवार वालों की मदद से नादिर को तालाब से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया। लेकिन, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...